Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert: श्रुति-प्रेम ने मिलाया हाथ, Anupama के रेस्टोरेंट को बर्बाद करने की खतरनाक साजिश

Summary :

Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert: टीवी का सुपरहिट शो Anupamaa एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। जहां एक तरफ अनुपमा अपने सपनों के रेस्टोरेंट को संभालने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ श्रुति और प्रेम की नई चाल उसकी पूरी दुनिया हिलाने वाली है। आने वाले एपिसोड में रिश्तों, साजिश और बदले का ऐसा तगड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे। Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert: श्रुति का मास्टर प्लान , अनुपमा के सामने ही खुला नया रेस्टोरेंट शो में नया मोड़ तब आता है जब श्रुति, प्रेम…

Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert: टीवी का सुपरहिट शो Anupamaa एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। जहां एक तरफ अनुपमा अपने सपनों के रेस्टोरेंट को संभालने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ श्रुति और प्रेम की नई चाल उसकी पूरी दुनिया हिलाने वाली है। आने वाले एपिसोड में रिश्तों, साजिश और बदले का ऐसा तगड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे।

Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert: श्रुति का मास्टर प्लान , अनुपमा के सामने ही खुला नया रेस्टोरेंट

Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert
Anupama 04 May 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

शो में नया मोड़ तब आता है जब श्रुति, प्रेम के साथ मिलकर एक बड़ा गेम प्लान बनाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति जानबूझकर अनुपमा को नीचा दिखाने के लिए प्रेम के रेस्टोरेंट में निवेश करती है। इतना ही नहीं, यह रेस्टोरेंट अनुपमा के कैफे के ठीक सामने खोला जाता है, ताकि उसे हर कदम पर चुनौती मिल सके। इस चाल के पीछे श्रुति का मकसद साफ है- अनुपमा की मेहनत और पहचान को खत्म करना। वहीं प्रेम भी अब भावनाओं से हटकर बदले की राह पर चलता नजर आ रहा है।

Anupamaa Upcoming Episode: प्रेम का बदला या प्यार?

Anupamaa Upcoming Episode
Anupamaa Upcoming Episode ( Source : Social Media)

एक समय पर अनुपमा का साथ देने वाला प्रेम अब पूरी तरह बदल चुका है। पहले अपने रेस्टोरेंट के फेल होने का जिम्मेदार अनुपमा को मान चुका प्रेम अब श्रुति के साथ मिलकर उसे नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है। कहानी में दिखाया जा रहा है कि प्रेम का यह कदम सिर्फ बिजनेस कॉम्पिटिशन नहीं बल्कि इमोशनल बदले से जुड़ा है। उसकी यह नई चाल अनुपमा के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हो सकती है।

Anupama Twist: श्रुति-वसुंधरा की साजिश, अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान

Anupama Twist
Anupama Twist ( Source : Social Media)

आने वाले एपिसोड में श्रुति अकेली नहीं है, वह वसुंधरा के साथ मिलकर अनुपमा के खिलाफ नई-नई चालें चलती नजर आएगी। ये दोनों मिलकर अनुपमा के रेस्टोरेंट को गिराने और उसकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही हैं। पहले भी श्रुति अनुपमा के खिलाफ साजिश कर चुकी है और अब एक बार फिर वह उसी रास्ते पर लौट आई है, जिससे अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या अनुपमा इस नई साजिश का सामना कर पाएगी या फिर श्रुति-प्रेम की चाल उसके सपनों को तोड़ देगी? आने वाले एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल टकराव देखने को मिलेगा।

Read More: Anupama Spoiler 2 May 2026: मां के चरित्र पर उठे सवाल, Pakhi-Toshu ने किया shocking खुलासा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।