सरकारी विद्यालयों में तीन माह के अंदर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अधिकारियों को तीन माह के अंदर सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का काम शुरू करने के निर्देश दिये और कहा कि इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इससे माता-पिता उसी समय अपने मोबाइल में बच्चों को कक्षा में पढ़ता हुआ देख सकेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उनके साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येन्द्र जैन, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश और अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा, ‘‘सभी माता-पिता अपने फोन पर वास्तविक समय में बच्चों को कक्षा में पढ़ते हुये देख सकेंगे। इससे पूरी प्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।’’ एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की प्रक्रिया तीन माह में शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team