चंडीगढ़ : हरियाणा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग दलित लड़कियों के कथित बलात्कार और हत्या को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट हो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। कांग्रेस ने केंद्र से खट्टर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में पूरी अराजकता का माहौल है और कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



