Census Personal Data Security: दिल्ली में जारी स्व-गणना की प्रक्रिया में लोगों द्वारा व्यक्तिगत जानकारी दिए जाने से किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का खतरा नहीं है। इसको लेकर जिला प्रशासन दिल्ली भर में अभियान चलाकर लोगों को आश्वस्त कर रहा है।
जनगणना स्व-गणना: सुरक्षित, सरल और जनता के लिए लाभकारी
इस अवसर पर डॉ. एसडीएम पटेल नगर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि लोगों को बताया जा रहा कि जनगणना की जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है, इससे किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का खतरा नहीं। इस जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं सरकारी योजना बनाने के लिए किया जाता है। यह प्रक्रिया बेहद सरल, सुरक्षित एवं मोबाइल-फ्रेंडली है, जिसे कुछ आसान चरणों में पूरा किया जा सकता है। स्वगणना एक अधिकृत एवं मान्य प्रक्रिया है, जिसे सरकार द्वारा नागरिक सुविधा हेतु शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनगणना स्व-गणना को लेकर समाज में कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक सही जानकारी प्राप्त करे और बिना किसी संकोच के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में भागीदारी निभाएं। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि यह अभियान बेहद आकर्षक और जनहितकारी है। शिक्षकों एवं प्रशासन द्वारा सरल भाषा में मिथकों को दूर कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।


Download Android App
Download iOS App




