Tamil Nadu Government Formation Updates: तमिलनाडु में सरकार बनाने को पेंच फंसा हुआ है। TVK ने सबसे ज्यादा 108 सीटें हासिल की थी लेकिन बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए और TVK इस आंकड़े को हासिल करने में जुटी हुई है। इसी बीच तमिलनाडु की दो बड़ी पार्टी DMK और AIADMK के बीच बातचीत की खबरें भी सामने आई थी और अब TVK के विधायकों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर राज्य में DMK और AIADMK की सरकार बनती है तो सभी 107 विधायक एक साथ इस्तीफा दे देंगे।
कांग्रेस का समर्थन हासिल
तमिलनाडु में थलापति विजय की टीवीके की सरकार बनने के लिए कांग्रेस का समर्थन हासिल हो गया है लेकिन अभी भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है और TVK प्रमुख दो बार राज्यपाल से मिलने भी गए थे लेकिन दोनों बार ही उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है। इसी बीच अब एआईएडीएमके और डीएमके के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है और थलापति ने बड़ा दांव खेल दिया है जिससे तमिलनाडु में नई सरकार बनने को लेकर एक और पेंच फंस गया है।
IUML के साथ TVK की बातचीत
TVK को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के अध्यक्ष के. एम कादर मोहिदीन ने दावा किया कि तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के 118 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए टीवीके ने चुनाव के बाद गठबंधन के लिए उनसे संपर्क किया है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें कि आईयूएमएल पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की पार्टी ह और पार्टी प्रमुख मोहिदीन ने कहा कि वे एमके स्टालिन द्वारा लिए गए निर्णय को स्वीकार करेंगे।
स्टालिन पर निर्भर फैसला
IUML पार्टी प्रमुख मोहिदीन ने कहा कि टीवीके के लोग हमारे पास आए थे लेकिन हमने इस मामले पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। यह फैसला स्टालिन को लेना चाहिए। उनका जो भी फैसला होगा, वह हमें मंजूर है। हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे फैसला लें और फिर हमें बताएं। बता दें कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में, IUML ने दो सीटें जीती थीं।


Download Android App
Download iOS App




