TVK Vijay Meeting Governor Again: तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी इस बात को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने सबसे ज्यादा 108 सीटें हासिल की थी लेकिन बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए और TVK इस आंकड़े को हासिल करने में जुटी हुई है। TVK प्रमुख विजय ने आज लोकभवन में गर्वनर से मुलाकत करने के लिए पहुंचे है और इससे पहले भी राज्यपाल को सरकार को बनाने का दावा पेश करने पहुंचे थे।
TVK Vijay Meeting Governor Again: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने पहुंचे
TVK प्रमुख विजय ने चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोक भवन पहुंचे। टीवीके के अन्य शीर्ष नेतृत्व ने भी विजय के साथ राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की है। विजय और तमिलनाडु के राज्यपाल के बीच बैठकों का दूसरा दौर टीवीके प्रमुख द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के एक दिन बाद हुआ है। दूसरे दौर की बैठक में बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने एक बार फिर 118 विधायकों के हस्ताक्षर के साथ आने की बात कही है।
TVK को कांग्रेस का समर्थन

टीवीके को कांग्रेस के समर्थन के बाद, विजय की सीटों की संख्या 108 से बढ़कर 113 हो गई लेकिन अभी भी बहुमत के आंकड़े से 5 सीट दूर है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के आंकड़े के लिए 118 सीटों का आंकड़ा पार करना है लेकिन कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद भी यह विधायकों का समर्थन 113 तक पहुंचा है। वहीं तमिलनाडु में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच, टीवीके ने अपने विधायकों को मम्मल्लापुरम के एक निजी लक्जरी रिसॉर्ट में ठहराया है।
शपथ ग्रहण समारोह रद्द
टीवीके अध्यक्ष विजय को दी गई पुलिस सुरक्षा भी हटा दी गई। साथ ही राज्यपाल से मुलाकात के बाद विजय द्वारा आज आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 70 विधायक मामल्लापुरम के पूंजेरी फोर पॉइंट्स शेरेटन होटल में ठहरे हुए हैं, जहां सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सिर्फ विजय के निजी बाउंसर ही तैनात हैं।
DMK और AAIDMK की आपस में बातचीत!
एक तरफ TVK बहुमत का आंकड़ा जुटाने में लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि DMK और AAIDMK की भी आपस में बातचीत जारी है। वहीं TVK के साथ ही AAIDMK ने भी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को पुदुचेरी भेज दिया है और वहीं होटल में ठहराया गया है। तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है साथ ही विधायकों को होटल में ठहराने की राजनीति भी शुरू हो गई है।
ALSO READ: असम में हिमंत बिस्वा ने CM पद से दिया इस्तीफा, कार्यवाहक की मिली जिम्मेदारी, जानें कब होगा शपथ ग्रहण


Download Android App
Download iOS App




