Mumbai Airport Closed for 6 Hours Today: हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई आने जाने वाले पैसेंजर के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। आज यानी 7 मई गुरुवार को मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे छह घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी है कि गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भरेगा और न ही उतरेगा।
Mumbai Airport Closed Reason: इन कारणों से रहेगा बंद

बता दें कि देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे में गिने जाने वाले मुंबई एयरपोर्ट आज छह घंटे के लिए बंद रहेगा, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत यात्री को न हो। प्रशासन का कहना है कि CSMIA के रनवे 09/27 और रनवे 14/32 पर मेंटेनेंस का काम हवाई यात्रियों और उड़ानों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. इस लिए छह घंटे का ब्रेक लिया गया है। इस दौरान रनवे का मेंटेनेंस होगा।
Mumbai Airport Closed for 6 Hours Today: रोजाना 1,000 फ्लाइट भरती है उड़ान

बताते चले कि इस कार्य से संबंधित सभी जानकारी पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन सभी एयरलाइन्स को दे दी थी। जिस वजह से एयरलाइन्स को अपने फ्लाइट शेड्यूल करने में सहूलियत हुई। पूरी प्लानिंग की तहत आज छह घंटे के लिए एयरपोर्ट को बंद रखा गया है। 2024 और 2025 के बीच, 55 मिलियन से अधिक यात्रियों ने इस हवाई अड्डे से यात्रा की। प्रतिदिन लगभग 1,000 उड़ानें इस हवाई अड्डे से उड़ान भरती हैं और यहां उतरती हैं।


Download Android App
Download iOS App




