Assam CM Himanta Biswa Resignation: असम में BJP की तीसरी प्रचंड जीत के बाद इतिहास रच दिया है। अब असम के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना इस्तीफा देकर नए मंत्रिमंडल के गठन का रास्ता साफ कर दिया। हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने असम के अगले मुख्यमंत्री के चयन की निगरानी के लिए जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Assam CM Himanta Biswa Resignation: हिमंत बिस्वा ने CM पद से दिया इस्तीफा

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस्तीफा देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अगला मुख्यमंत्री और नेता कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। विधायक दल की बैठक के बाद हम फिर से लोकसभा लौटेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह कब होगा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम चुनाव में निर्णायक जीत के बाद राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। अब असम में नई सरकार बनने की तैयारियां तेज हो गई है और माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा। इस बार प्रधानमंत्री को अपनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि इस बार हमने शतक लगाकर हैट्रिक बनाई है।
CM Himanta Biswa Resigned: विधानसभा का कार्यकाल समाप्त

हिमंता बिस्वा के इस्तीफे के बाद मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिससे राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार के गठन का रास्ता खुल गया है। साथ ही राज्यपाल ने उनसे नई सरकार के गठन तक राज्य की देखभाल करने का अनुरोध किया है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है और साथ ही उनसे वर्तमान विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया है।
ALSO READ: ‘लात मारकर…’, ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर बोले SC के वकील महेश जेठमलानी, बंगाल में गरमाई सियासत


Download Android App
Download iOS App




