क्या असम में Himanta Biswa Sarma लगाएंगे जीत की हैट्रिक? रुझानों में BJP को बहुमत, जानें पल-पल का अपडेट

Summary :

Assam Election Results 2026 Live: असम में शुरुआती रुझान और प्रारंभिक प्रतिक्रियाएं सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बढ़त का संकेत दे रही हैं। इस चुनाव को एक अहम राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जहां भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है, वहीं कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय ताकतें उसकी प्रभुत्व को चुनौती देने का लक्ष्य रखती हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने पारंपरिक गढ़ जलुकबारी से चुनाव लड़ रहे हैं और हैट्रिक की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रमुख और पूर्व लोकसभा सांसद गौरव गोगोई जोरहाट सीट से जीतकर राज्य…

Assam Election Results 2026 Live: असम में शुरुआती रुझान और प्रारंभिक प्रतिक्रियाएं सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बढ़त का संकेत दे रही हैं। इस चुनाव को एक अहम राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जहां भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है, वहीं कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय ताकतें उसकी प्रभुत्व को चुनौती देने का लक्ष्य रखती हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने पारंपरिक गढ़ जलुकबारी से चुनाव लड़ रहे हैं और हैट्रिक की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रमुख और पूर्व लोकसभा सांसद गौरव गोगोई जोरहाट सीट से जीतकर राज्य चुनावों में अपनी शुरुआत करना चाहते हैं। आइए जानते हैं, अभी क्या है असम का हाल।

Assam की ताजा स्थिति

यहां 126 विधानसभा क्षेत्रों से 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, असम में बीजेपी आगे चल रही है, दूसरे नंबर पर कांग्रेस चल रही है। हालांकि ये आंकड़े बार-बार बदल रहे हैं। अभी बीजेपी 98 और कांग्रेस 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कुछ ही समय में चुनावी नतीजे आ जाएंगे और साफ़ हो जाएगा कि असम में किसकी सरकार बनेगी।

जलुकबारी सीट पर CM हिमंता आगे

Assam Election Results 2026 Live
Assam Election Results 2026 Live (Image- Social Media)

असम की जलुकबारी सीट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस की बिदिशा नियोग से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस से गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर हितेन्द्र नाथ गोस्वामी से पीछे चल रहे हैं। इन दो सीटों पर सबकी नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि चुनावी नतीजे साफ़ होने तक क्या-क्या उलटफेर होता नजर आएगा।

असम में ‘मामा’ का जादू

असम में हिमंता बिस्वा सरमा सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मामा हैं। राजनीति में अक्सर नेता खुद को सेवक और प्रधान बताते हैं, लेकिन उन्होंने परिवारिक रिश्ता बनाना चाहा। उनके इस मामा ब्रैंडिंग के पीछे बहुत बड़ा महिला वोट बैंक छिपा था। हिमंता ने समझा कि अगर महिला खुश है, तो वोट कहीं नहीं जाएगा। हिमंता की ‘अरुणोदयी 2.0’ और अन्य कैश ट्रांसफर स्कीम ने सीधे बहनों और महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचाए। जब चुनाव नजदीक आए, तो उन्होंने अपनी योजनाओं का दायरा और बजट दोनों बढ़ा दिए। इसी पावर की वजह से और मामा के नाम पर बीजेपी को जमकर वोट मिले।

कौन बनेगा असम का अगला मुख्यमंत्री?

अगर असम विधानसभा चुनाव 2026 में हिमंता बिस्वा सरमा फिर से जीतते हैं, तो यह बीजेपी की लगातार तीसरी सरकार होगी। बीजेपी ने साल 2021 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था और इस बार गौरव गोगोई उन्हें चुनौती दे रहे हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। इस चुनाव में घुसपैठ, NRC और परिसीमन बड़े मुद्दे रहे। बीजेपी की जीत से पूर्वोत्तर में उसका प्रभाव और बढ़ेगा, जबकि कांग्रेस की जीत पर गौरव गोगोई मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

Also Read: द्रविड़ किलों में Vijay की सेंध! Tamil Nadu में त्रिकोणीय मुकाबला, जानें क्या है TVK का ताजा हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।