Chaitanyanand Controversy: पिछेल कई दिनों से चैतन्यानंद चर्चा में है. कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद पर शिकंजा कसता जा रहा है. कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी स्वामी चैतन्यानंद पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार चालाकी से कदम उठा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उससे जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।
ताजा खुलासे में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी पार्थसारथी द्वारा बनाए गए एक ट्रस्ट से जुड़े 18 बैंक खातों और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट में लगभग 8 करोड़ रुपये जमा हैं। पुलिस ने इन सभी को फिलहाल फ्रीज़ कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्यानंद इन पैसों का इस्तेमाल कई संदिग्ध लेन-देन में करता था।
BMW कार में अश्लील गानों के साथ छेड़छाड़

पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान में बताया कि ऋषिकेश में रहने के दौरान चैतन्यानंद उन्हें BMW कार में घुमाने ले गय, जहां उसने अश्लील गाने चलाए और वापसी के दौरान छेड़छाड़ की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास पूरा हॉस्टल और कैंपस के CCTV कैमरो का कंट्रोल था।
BMW Girls Harassment Case: वॉशरूम तक में लगवाए कैमरे, फुटेज देखता था आरोपी
एक और चौंकाने वाला खुलासा यह है कि आरोपी ने वॉशरूम में भी कैमरे लगवाए थे। वह नियमित रूप से CCTV फुटेज देखता था और छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखता था। इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी पहलुओं से भी जांच तेज कर दी है। अब यह भी जांच हो रही है कि चैतन्यानंद वेश बदलकर छुप तो नहीं रहा, और क्या उसे स्थानीय मदद मिल रही है। पुलिस की टीमें देश के कई हिस्सों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
मामला कैसे सामने आया?
पूरा विवाद 23 जुलाई को उस समय शुरू हुआ जब मठ की ओर से पहली FIR दर्ज करवाई गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से शिकायतें आने लगीं और मामला गंभीर होता गया।1 अगस्त को एयर फोर्स हेडक्वार्टर को एक शिकायत मिली, जिसमें SRISIIM के छात्रों ने चैतन्यानंद पर धमकी, अनुचित फैसलों और रात में WhatsApp मैसेज भेजने जैसे आरोप लगाए।
2 अगस्त को मठ ने जवाब में बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 320/2025 पहले से दर्ज है। फिर 4 और 5 अगस्त को 300 से ज्यादा पन्नों के सबूत पुलिस को सौंपे गए, जिनमें छात्राओं के बयान, उत्पीड़न की जानकारी और डिजिटल सबूत शामिल थे। इन आधारों पर नई FIR दर्ज की गई और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।
Chaitanyanand Latest News: पावर ऑफ अटॉर्नी रद्द
मठ ने चैतन्यानंद का पावर ऑफ अटॉर्नी रद्द कर दिया है और 11 सदस्यीय नई गवर्निंग काउंसिल का गठन किया है। इससे मठ के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों पर उसका नियंत्रण खत्म हो गया है।
फिलहाल, दिल्ली पुलिस की विशेष टीम सहित कई राज्य की टीमें जांच में जुटी हैं। लगातार हो रहे नए खुलासों ने सभी को चौंका दिया है, और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े राज सामने आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कमरे में आओ, विदेश ले चलूंगा’, संत के भेष में राक्षस निकला चैतन्यानंद, छात्राओं ने खोली पोल


Download Android App
Download iOS App






