Dinesh Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिंगर और पूर्व सांसद Dinesh Lal Yadav “निरहुआ ” ने बिहार इलेक्शन से पहले रिलीज़ किया अपना नया चुनावी गाना ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार’

Summary :

Dinesh Lal Yadav New Song: भोजपुरी अभिनेता, गायक और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ लगातार आजमगढ़ के लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब वह बिहार की राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं। बिहार में चुनावी माहौल गर्म है क्योंकि नवंबर के महीने में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में निरहुआ ने नया चुनावी गीत रिलीज कर दिया है, जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रहा है। Dinesh Lal Yadav New Song बिहार चुनाव के पहले निरहुआ का नया गाना निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार’ चुनावी…

Dinesh Lal Yadav New Song: भोजपुरी अभिनेता, गायक और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ लगातार आजमगढ़ के लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब वह बिहार की राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं। बिहार में चुनावी माहौल गर्म है क्योंकि नवंबर के महीने में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में निरहुआ ने नया चुनावी गीत रिलीज कर दिया है, जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रहा है।

Dinesh Lal Yadav New Song

बिहार चुनाव के पहले निरहुआ का नया गाना

Dinesh Lal Yadav New Song
Dinesh Lal Yadav New Song

निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार’ चुनावी गीत रिलीज किया है जिसमें एक्टर ने एनडीए सरकार के कामों का जिक्र किया है और बिहार के बदलते स्वरूप का श्रेय एनडीए सरकार को दिया है। गीत की टैगलाइन है ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार, नई पीढ़ी का नया है बिहार’। चुनावी गीत में निरहुआ खुद ट्रक ड्राइवर बने हैं। चुनावी गीत को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्टर ने लिखा, बिहार में युवाओं के सपने हो रहे साकार! रोजगार के नए अवसर और विकास की रफ्तार, एनडीए सरकार के साथ। बता दें कि निरहुआ एनडीए सरकार का हिस्सा है।

बता दें कि निरहुआ एनडीए सरकार का हिस्सा है। साल 2019 में एक्टर आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से हार गए थे, लेकिन 2022 के उपचुनावों में एक्टर ने आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2024 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से निरहुआ और धर्मेंद्र यादव का मुकाबला हुआ और निरहुआ को हार का मुंह देखना पड़ा। हार के बाद भी एक्टर आजमगढ़ की जनता के लिए हर संभव कार्य करते हैं।

जया बच्चन के लिए क्या बोले दिनेश लाल यादव?

Dinesh Lal Yadav New Song
Dinesh Lal Yadav New Song

इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया था। इसपर दिनेश लाल यादव ने कहा, ‘जब मुझे बताया गया कि मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करनी है तो मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गया था। वो मेरे लिए भगवान की तरह थे और उस समय मैंने उन्हें अपने सामने इमैजिन कर लिया था। मैं बहुत नर्वस हो गया था और पहले दिन की शूटिंग पर तो मुझे बहुत डर लग रहा था। जब मैं उनसे मिला तो कमाल हो गया और उनके जैसा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा था। बिग बी सच में महानायक हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव मेरे लिए बहुत बढ़िया था.’

 

काम की बात करें तो निरहुआ भोजपुरी में भी लगातार काम कर रहे हैं। एक्टर ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवनी पर बनी फिल्म ‘अजय द अनटोल्ड स्टोरी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्टर की ‘मेरे हसबैंड की शादी’, ‘गोवर्धन’ और ‘बलमा बड़ा नादान-2’ रिलीज हो चुकी हैं, जबकि एक्टर की ‘हे राम’ और ‘पटना से पाकिस्तान-2’ फिल्म रिलीज होने वाली हैं।

 

Also Read: Thamma Trailer Out: Ayushmann और Rashmika की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Thamma का ट्रेलर हुआ आउट, फिल्म में दिखा प्यार, खौफ और ‘स्त्री’ का तड़का

 

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।