नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ जारी जंग के तहत रविवार को अपने घर की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने अपने आवास के खाली गमलों, फूलदान और अन्य बर्तनों में भरा पानी निकाला। सीएम ने बड़ी बारीकी से यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार से किसी बर्तन में बिना बदला पानी न रह जाए।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस साल हम सब की मेहनत से डेंगू के केस बहुत कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट अभियान के तहत हम सभी को कुछ और हफ्ते चेकिंग करनी होगी, क्योंकि डॉक्टरों का मानना है की डेंगू का खतरा 15 नवंबर तक होता है।
सीएम की इस मुहिम में विधायकों, पार्षदों एव पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जोर शोर के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने आवास सहित आसपास के इलाकों में जमा होने वाले स्थानों का निरीक्षण किया और लोगों को बर्तनों से पानी बदलने को कहा।


Download Android App
Download iOS App



