छत्तीसगढ़ के जाने माने पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, ‘एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रुचिर गर्ग ने कांग्रेस की सदस्यता ली।’ इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर से किसान नेता राम कुमार यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। रुचिर गर्ग एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के भी सदस्य थे। वे छत्तीसगढ़ के कई मीडिया संस्थानों के साथ-साथ न्यूज चैनल में शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व समाचार पत्र नवभारत के संपादक पद से इस्तीफा दिया था।


Download Android App
Download iOS App



