Chhatarpur Murder: छतरपुर में सुरक्षाकर्मी ने की नौकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका शव

Summary :

Chhatarpur Murder:  दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फार्म हाउस के अंदर से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जानकारी शनिवार को मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फार्म हाउस के अंदर एक सेप्टिक टैंक से एक शव बरामद किया है। शुरुआती जाँच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है। दिल्ली में बढ़ रहे अपराध हाल ही में दिल्ली के सीमापुरी इलाके में…

Chhatarpur Murder:  दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फार्म हाउस के अंदर से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जानकारी शनिवार को मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फार्म हाउस के अंदर एक सेप्टिक टैंक से एक शव बरामद किया है। शुरुआती जाँच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है।

दिल्ली में बढ़ रहे अपराध

हाल ही में दिल्ली के सीमापुरी इलाके में भी एक 22 वर्षीय लड़के की हत्या का मामला सामने आया था। लड़के की पहचान नफीस के रूप में हुई थी। लड़के के परिवार ने बताया कि नफीस की हत्या नशे के धंधे से जुड़े लोगों ने की है। नफीस चाय बेचता था।

Chhatarpur Murder
Chhatarpur Murder

दरअसल, सीमापुरी दिल्ली का वह इलाका है जहाँ बड़ी संख्या में झुग्गियां और झोपड़ियां हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग कचरा बेचने का काम करते हैं। नफीस की बहन का कहना है कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ड्रग डीलरों को नफीस पर शक हुआ और इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। यह हत्या पेचकस से की गई थी।

वेलकम इलाके में भी हुई थी हत्या

हाल ही में दिल्ली के वेलकम इलाके में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया था। युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी मुस्तकीन (39) के रूप में हुई है। पुलिस जाँच में पता चला है कि मृतक मुस्तकीन और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Jhalawar School Collapse: गजेंद्र शेखावत ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया

Neha Singh