Saiyaara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 9 दिन में पार किए 200 करोड़

Summary :

Saiyaara Box Office Collection : हाल ही में रिलीज़ हुई मोहित सूरी की फिल्म Saiyaara दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के पहले वीकेंड में ही इसके शोज़ हाउसफुल चल रहे हैं। सिर्फ तीन दिन में ही फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म के गाने, कहानी, कास्टिंग और डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है। Saiyaara Box Office Collection पर धुआंधार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 9 दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (दिन 9) को फिल्म ने 26.5 करोड़ रुपये…

Saiyaara Box Office Collection : हाल ही में रिलीज़ हुई मोहित सूरी की फिल्म Saiyaara दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के पहले वीकेंड में ही इसके शोज़ हाउसफुल चल रहे हैं। सिर्फ तीन दिन में ही फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म के गाने, कहानी, कास्टिंग और डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है। Saiyaara Box Office Collection पर धुआंधार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 9 दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (दिन 9) को फिल्म ने 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल नेट कमाई ₹217.25 करोड़ हो गई है।
SAIYAARA
SAIYAARA

Saiyaara Box Office Collection ने सभी को किया शॉक

दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 18 करोड़ का कारोबार किया था, और शनिवार को इसमें 47-50% की छलांग देखने को मिली। खास बात यह है कि Saiyaara Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर धमाका इस ग्रोथ के साथ फिल्म ने हाउसफुल 5, सितारे ज़मीन पर और रेड 2 जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
SAIYAARA
SAIYAARA

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री

भारत में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ-साथ ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अब तक फिल्म ने 229 करोड़ भारत से और 53 करोड़ ओवरसीज़ से कमाकर कुल 282 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली थी, जो शनिवार के आंकड़े जोड़ने के बाद 300 करोड़ के पार पहुंच गई है।
वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक, ‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर है ‘छावा’, जिसने अब तक 601 करोड़ की कमाई कर रखी है। वहीं ‘सैयारा’ ने अब हाउसफुल 5 को पीछे छोड़ दिया है और दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
chhava
chhava

 क्या है सफलता की वजह?

  • नए चेहरे, नई कहानी: अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई जोड़ी को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है।
  • मोहित सूरी की सुलझी हुई डायरेक्शन: इमोशन, म्यूजिक और कहानी के संतुलन ने फिल्म को ऊंचाई दी।
  • वर्ड ऑफ माउथ: दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी ज़बरदस्त फुटफॉल मिल रहा है।
  • स्क्रीन एक्सपेंशन: पहले 2,200 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई फिल्म को बाद में बढ़ाकर करीब 3,650 शोज तक कर दिया गया।
  • ‘सैयारा’ का म्यूजिक फिल्म की जान है। अरिजीत सिंह, जुबिन नौटियाल, श्रेया घोषाल, विशाल मिश्रा और सचेत-परंपरा जैसे सिंगर्स ने फिल्म के हर गाने को जिंदा कर दिया है। ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक, ‘बर्बाद’, ‘राहों में तेरी’ और ‘धुन’ जैसे गाने रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर ये गाने ट्रेंड कर रहे हैं।
Saiyaara Box Office Collection
Saiyaara Box Office Collection

आगे क्या होगा असर?

अगर Saiyaara की ये रफ्तार जारी रहती है, तो फिल्म आने वाले हफ्ते में 250 करोड़ का घरेलू आंकड़ा पार कर सकती है और वर्ल्डवाइड 365 करोड़ तक पहुंच सकती है। इससे यह ‘छावा’ के रिकॉर्ड को टक्कर देने के और भी करीब पहुंच जाएगी।
  • भारत में नेट कलेक्शन (9 दिन) ₹217.25 करोड़
  • दिन 9 का कलेक्शन ₹26.5 करोड़ (≈50% उछाल)
  • साल 2025 में रैंकिंग #2 सबसे बड़ी हिट फिल्म
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹300 करोड़ से अधिक
  • फिल्म का बजट ₹40–50 करोड़
Saiyaara
Saiyaara

Saiyaara ने खुद को किया साबित

Saiyaara की ये सफलता यह साबित करती है कि एक अच्छी कहानी, नए चेहरों और सशक्त निर्देशन के साथ बनाई गई फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म ‘छावा’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।

Arpita Singh