रायपुर : भारी सुरक्षा बन्दोबस्त के बीच छत्तीसगढ़ में दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 विधानसभा सीटों पर दोपहर 12 बजे तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान हुआ है।इस बीच मतदान में पक्षपात के आरोप में दो पीठासीन अधिकारियों एवं दो थाना प्रभारियों को डियूटी से हटा दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक औसतन 28 प्रतिशत मतदान हो चुका है।अम्बिकापुर एवं पत्शलगांव में 35 प्रतिशत मतदान बिन्द्रनवागढ़ में 32 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
सुरक्षा कारणों से बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुर नक्सल प्रभावित दो मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम तीन बजे समाप्त हो जायेगा। इस बीच निर्वाचन आयोग ने दो पीठासीन अधिकारिय़ एवं दो थाना प्रभारियों को एक पार्टी विशेष के लिए मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की शिकायतो की जांच के बाद ड्यूटी से हटा दिया गया है।
राज्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीकार किया कि राज्य में लगभग 160 स्थानों से ईवीएम खराब होने की शिकायते मिली थी जिन्हे बदल दिया गया है।वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एवं अन्य विरोधी दलों ने राज्य में 500 से भी अधिक ईवीएम खराब होने का दावा का है।विरोधी दलों ने इससे मतदान के प्रभावित होने तथा मतदाताओं के मतदान केन्द, से वापस लौट जाने का भी दावा किया है। राजधानी के रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 21 तथा भाटापारा में 08 मशीनों के खराब होने की सूचना मिली है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पड़रिया,कसडोल एवं पाटन में ईवीएम खराब होने की जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि अधिकांश मशीने उसी मतदान केन्द, पर पर खराब हो रही है,जहां कांग्रेस मजबूत है।
राज्य भर से मिली खबरों के अनुसार मतदाताओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर लम्बी लम्बी कतारें लगी है।आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में ज्यादा उत्साह की खबरें है।महिलाओं एवं बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है।कई मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है।महिलाओं के लिए विशेष रूप से 118 संगवारी मतदान केन्द, बनाए गए है,जिसमें मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं है।


Download Android App
Download iOS App



