बिहार से एक बेहद ही हैरानी कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है। जिसे देखकर किसी के भी पैर कांप जाए। दरअसल, समस्तीपुर जिले के अतिथि गृह व सदर अस्पताल के समीप हृदय विदारक तस्वीर नजर आयी, जहां भ्रूण हत्या कर फेंके गए नवजात के शव को कुत्ता नोच-नोचकर खाता रहा और लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जिले के सर्किट हाउस के सामने एक कुत्ता एक नवजात के शव को नोंच-नोंचकर खा रहा था और भीड़ तमाशा देख रही थी। पूरा शव खाने के बाद कुत्ता सिर का हिस्सा मुंह में दबाए भाग गया। स्थानीय निवासी ने बताया कि बच्चा यहां कहां से आया और कौन डाल गया, इसका पता नहीं। यहां कुत्ता एक नवजात के शव को खा रहा था। कुत्ते को भगाकर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने मांग करते हुए कहा कि इस बच्चे की मां का पता लगाकर उसके खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि अभी तक नवजात बच्चे को किसने फेंका ये पता नहीं चल पाया।
इंजीनियर की 5 वर्षीय बेटी की रैबीज से मौत, निगम ने सभी कुत्ते उठाए
कुत्ता नवजात के पूरे शरीर को खा चुका था इसीलिए बच्चे के लिंगा का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना है कि बेटी जन्म देने के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।


Download Android App
Download iOS App




