छत्तीसगढ़ चुनाव : रमन ने भाजपा के चौथी बार सरकार बनाने का किया दावा

Summary :

रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग जब कर्नाटक में पंजाब में चुनाव जीतते है ईवीएम में सब कुछ ठीक है और जब हारते है तो ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह ने दूसरे चरण के आज हो रहे मतदान को भाजपा के लिए काफी साकारात्मक बताते हुए दावा किया कि राज्य में चौथी बार भाजपा सरकार बनायेंगी। रमन सिंह ने आज अपने गृह नगर में मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य भर से जो खबरें मिली है उसमें इस चरण की 72 में 50 सीटो पर जीत दर्ज करेंगी। भाजपा को पहले चरण की 18 में से 14 सीटे मिलना लगभग तय है।

raman singh

उन्होने राज्य में जनता कांग्रेस बसपा की तीसरी ताकत को काफी अहम बताया। उन्होने कहा कि तीसरी ताकत की मजबूत उपस्थिति 25 से 30 सीटो पर दिख रही है। यहां पर वोटो के बंटवारे का भी सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा।

उन्होने आज चुनाव को दौरान बड़े पैमाने पर ईवीएम के खराब होने पर कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह और कुछ नही है केवल 11 दिसम्बर को मिलने वाली हार के लिए बहाना अभी से तैयार रखने का है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग जब कर्नाटक में पंजाब में चुनाव जीतते है ईवीएम में सब कुछ ठीक है और जब हारते है तो ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते है। यह इनकी आदत में शामिल हो चुका है।

कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में नतीजे प्रभावित करने का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत की

Desk Team