पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मेहनतकश, शिल्पकारों, कौशलवानों के सम्मान का प्रतीक विश्वकर्मा पूजा के पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य एवं देश के विकास में तकनीकी विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है और अभियंताओं एवं शिल्पियों के योगदान भी अति महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों से आह्वान किया कि प्रतिस्पद्र्धा के इस युग में अपने हुनर एवं कौशल का भरपूर प्रदर्शन करते हुये मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य कर बिहार के विकास में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र एवं शान्तिपूर्ण सद्भाव से विश्वकर्मा पूजा मनायें।


Download Android App
Download iOS App



