मुख्य सचिव मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की LG अनिल बैजल से मुलाकात

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में अधिकारियों और सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनके कई मंत्री भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर मौजूदा हालात को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार को सलाह दी कि सरकार को अफसरों और कर्मचारियों के साथ भरोसा कायम करना। ताकि दिल्ली के विकास पर असर न पड़े. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं है।

सीएम केजरीवाल ने भी बैठक के बाद ट्वीट किया और कहा कि हम सभी को दिल्ली की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘पिछले 3 दिनों से अफसर बैठकों में भाग नहीं ले रहे। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही । मैं चिंतित। उपराज्यपाल ने भी आश्वासन दिया है कि वो अधिकारियों से सामान्य रूप से काम शुरू करने को लेकर बात करेंगे और कदम। कैबिनेट ने भी सहयोग का आश्वासन। हम सभी को दिल्ली की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए। सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने कहा है कि वो अफसरों को सभी बैठकों में शामिल हों, मंत्रियों के साथ मिलकर काम करें और दिल्ली के लिए जरूरी चीजों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सिसोदिया के मुताबिक बैठक में सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो भी जरूरी होगा कदम उठाएंगे और अफसरों से बात भी करेंगे। वहीं, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी अफसरों से बात करने की बात कही।

उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं उनका आभारी हूं कि वो इस पूरे मामले को दिल्ली के गवर्नेंस के नजरिये से देख रहे हैं। इसके बाद इस तरह की समस्या की गुंजाइश नहीं बचेगी। इस बीच, आईएएस एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी अधिकारी अपने विभाग में काम कर रहे हैं ।साथ ही मुख्य सचिव मामले को लेकर वे दिल्ली सरकार के मंत्री द्वारा बुलाए गए किसी भी बैठक में शामिल न होकर विरोध भी जता रहे हैं, क्योंकि वो खतरा महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री के घर जांच करने पहुंची। दिल्ली पुलिस ने 21 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जब्त कर ली है। जांच पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इसी तरह से जज लोया के मामले में अमित शाह से भी पूछताछ की जाती? ऐसी कार्रवाई से तिलमिलाई आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

मारपीट के आरोपी दोनों विधायकों का अर्जी खारिज

मारपीट के आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल की जमानत की अर्जी तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दी। दिल्ली पुलिस ने 2 दिनों के लिए विधायकों की पुलिस कस्टडी की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज़ कर दिया।\

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team