संयुक्त राष्ट्र में मालदीव मिशन की वेबसाइट हैक कर ली गई है। हालांकि, ऐसा लगता है कि हैकिंग का मालदीव में चल रहे राजनीतकि संकट से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि इससे कोई राजनीतिक संदेश नहीं दिया गया है।
ऐसा मालूम पड़ता है कि जिसने भी साइट को हैक किया है वह मालवेयर या कोई वायरस डालने की कोशिश कर रहा था। क्रोम ब्राउजर पेज पर एक सर्वे के साथ ही ‘1,000 डॉलर का अमेजन गिफ्ट कार्ड’ पाने का ऑफर नजर आ रहा है।
यूआरएल या वेबसाइट का एड्रेस कंप्यूटर कोड की तरह नजर आ रहा है और जैसे ही सर्वे को शुरू करने के लिए उपयोगकर्ता ‘ओके’ पर क्लिक करेंगे, यह सक्रिय हो जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



