उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिलने के बाद वह (त्रिवेंद्र सिंह रावत) मंगलवार से दिल्ली स्थित अपने आवास से कामकाज शुरू कर दिया। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया, ”मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज से कामकाज शुरू कर दिया है। उन्होंने पृथकवास अवधि के बाद आज दिल्ली स्थित आवास से फाइलों का निस्तारण शुरू कर दिया है।’ ‘
कोविड 19 के उपचार के लिए रावत को 28 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें दो जनवरी को छुटटी दे दी गई थी । रावत उसके बाद से दिल्ली स्थित अपने आवास में पृथकवास में रह रहे थे।
इससे पहले 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद वह देहरादून स्थित अपने आवास में पृथकवास में रहने लगे। बाद में हल्का बुखार आने के बाद उन्हें 27 दिसंबर को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके फेफडों में हल्का संक्रमण पाए जाने के बाद अगले दिन उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



