नई दिल्ली : कन्हैया नगर स्थित महर्षि दयानंद पार्क ‘श्री केशव धार्मिक रामलीला कमेटी’ एवं केशवपुरम के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने के लिए बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बच्चों में प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जो भावना है। उससे समाज को सीख लेनी चाहिए।
बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जानी चाहिए ताकि लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारें में बताया जा सके। मंजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने का जो आह्वान किया है। उसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। बच्चे किसी भी समाजिक संदेश का प्रसार करने के लिए बेहतरीन राजदूत माने जाते हैं।
इस प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता विकसित होगी और वे अपने अभिभावकों को भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग चार हजार बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद संजय शर्मा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष रोशन कंसल व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



