दिल्ली मेट्रो में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार का आरोपी CISF जवान सस्पेंड

Summary :

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री के साथ कथित गलत व्यवहार और उसकी तस्वीरें मोबाइल फोन से खींचने के आरोप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीआईएसएफ दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कथित घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो…

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री के साथ कथित गलत व्यवहार और उसकी तस्वीरें मोबाइल फोन से खींचने के आरोप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीआईएसएफ दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कथित घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती सीआईएसएफ के जवान पर मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें खींचने का आरोप लगाती नजर आ रही है। मामला साकेत मेट्रो स्टेशन से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो में महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, युवती ने बताया कि घटना के समय वह किसी परिचित के साथ मेट्रो में यात्रा कर रही थी। उसके आरोप के मुताबिक, सीआईएसएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर मोबाइल फोन से उसकी कुछ तस्वीरें खींचीं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने बहस और हाथापाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Sumant Chaudhary