राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल के पहले सप्ताह में कड़ाके ठंड की ठंड के बाद मंगलवार को तापमान में सुधार देखने को मिला और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को रिमझिम फुहारों का दौर चला।
अगले 24 घंटों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना के साथ अगले तीन से चार दिनों में पारा फिर से लुढ़कने के आसार हैं। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में 7 से 9 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी।
ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें 7 घंटे तक लेट
इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया था, “नवीनतम सैटेलाइट तस्वीरें उत्तर-पश्चिम भारत (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों) पर संवहनी बादल दिखाती है।” मंगलवार को, शहर में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



