CM Arvind Kejriwal Campaigns in Jharkhand: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में आया हूं। मंत सोरेन को गिरफ्तार करने का दांव उल्टा पड़ गया। वो पूरे देश में इकलौते आदिवासी सीएम हैं।
Highlights:
- CM Arvind Kejriwal ने जमशेदपुर में किया प्रचार
- ‘हेमंत सोरेन है देश में इकलौते आदिवासी सीएम’
- हनुमान जी के आशीर्वाद से मिली बेल- CM Arvind Kejriwal
हेमंत सोरेन है देश में इकलौते आदिवासी सीएम- CM Arvind Kejriwal
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जमशेदपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से मुझे बेल मिली और आज मै भाई हेमंत सोरेन के समर्थन के लिए आया हूं। झारखंड का बच्चे से बुजुर्ग सभी हेमंत सोरेन से प्यार करते हैं। उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया। कल्पना सोरेन भी झांसी की रानी की तरह मोदी जी को चुनौती दे रही हैं। दिल्ली में पार्टी बिखरी नहीं बल्कि सब एक हो गए हैं। अगर आपने इंडिया गठबंधन का बटन दबाया तो 5 जून को हेमंत सोरेन जेल से बाहर होंगे।
14 की 14 सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत- CM Arvind Kejriwal
सीएम केजरीवाल ने कहा, “इन लोगों को लगा कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लेंगे और झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। दिल्ली के 2.5 करोड़ जनता हेमंत सोरेन के आभारी हैं। इस बार झारखण्ड की 14 में से 14 सीटें इंडिया गठबंधन को आनी चाहिए। कोरोना के समय दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी थी। उस समय हेमंत सोरेन ने ऑक्सीजन का इंतजाम करके बहुतों के जान बचाए थे।
कोई अदालत हेमंत सोरेन को दोषी नहीं ठहराया- CM Arvind Kejriwal
सीएम केजरीवाल ने दावा किया, “कोई अदालत हेमंत सोरेन को अभी दोषी नहीं ठहराया है। और ये सत्ता पार्टी की गुंडागर्दी है। मुझे भी किसी अदालत ने दोषी नहीं कहा। कल को चंपई सोरेन को जेल में डाल दिया। मोदी जी आदिवासी समाज से नफरत करते हैं। हेमंत सोरेन पूरे देश में आदिवासी समाज के नेता हैं। पूरे देश में केवल एक आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।”


Download Android App
Download iOS App



