दिल्ली में मिलने वाली फ्री बिजली की सुविधा के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। जो लोग फ्री बिजली की सुविधा लेना चाहते हैं उन्हें सब्सिडी के लिए अप्लाई करना होगा। ऐसा नहीं करने पर दिल्ली सरकार की ओर से बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को 31 सितंबर के बाद खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस नए नियम का ऐलान किया।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते। ऐसे में अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले बिजली बहुत जाती थी। हमने इसे ठीक किया। अब बिजली 24 घंटे मिल रही है। दिल्ली में बिजली फ्री में मिल रही है। भ्रष्टाचार रोककर जो पैसा बचाया, उससे लोगों को सुविधा दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में बिजली के 58 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें से 30 लाख के बिजली बिल जीरो आते हैं। 17 लाख उपभोक्ता के आधे बिल आते हैं। हम उन्ही को सब्सिडी देंगे जो इसके लिए अप्लाई करेगा। यह सुविधा 1 अक्टूबर से लागू होगी। आज से बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके उपलब्ध होंगे।


Download Android App
Download iOS App



