सीएम अरविंद केजरीवाल और Sanjay Singh पर भड़के Swati Maliwal के पूर्व पति

Summary :

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) मामले से जुड़े सवालों से खुद को बचाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। Highlights: केजरीवाल पर भड़के Swati Maliwal के पूर्व पति Naveen Jaihind Naveen Jaihind ने केजरीवाल को बताया दुर्योधन स्वाति मालीवाल की स्थिति ठीक नहीं है – Naveen Jaihind Sanjay Singh विभव कुमार का पैर पकड़ता है – Naveen Jaihind स्वाति के पूर्व पति Naveen Jaihind ने बयान जारी कर कहा, ” Swati Maliwal से जुड़े सवालों से बचकर दिल्ली के सीएम अरविंद…

Swati Maliwal Case

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) मामले से जुड़े सवालों से खुद को बचाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Highlights:

  • केजरीवाल पर भड़के Swati Maliwal के पूर्व पति Naveen Jaihind
  • Naveen Jaihind ने केजरीवाल को बताया दुर्योधन
  • स्वाति मालीवाल की स्थिति ठीक नहीं है – Naveen Jaihind

Sanjay Singh विभव कुमार का पैर पकड़ता है – Naveen Jaihind

स्वाति के पूर्व पति Naveen Jaihind ने बयान जारी कर कहा, ” Swati Maliwal से जुड़े सवालों से बचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद के दुर्योधन होने का परिचय दिया है। ये लोग विभव के साथ घूम रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “स्वाति को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। ऐसे में आप उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। क्या संजय सिंह को शर्म नहीं आती? दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि हम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और आज ये लोग उसी के साथ घूम रहे हैं। मैं आपको स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि संजय सिंह दो टके का आदमी है। यह विभव कुमार के पैर पकड़ता है।”

‘Swati Maliwal मामले में में हुआ है साजिश’ – Naveen Jaihind

स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने कहा, “अगर सभी बहनों के ऐसे भाई हो गए, तो हम बहनों की लाज कभी नहीं बचा पाएंगे। स्वाति के साथ यह सबकुछ साजिश के तहत हुआ है। मैं दिल्ली पुलिस की सभी जांच एजेंसियों से स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि स्वाति मालीवाल की स्थिति ठीक नहीं है। यह एक तरह की गुंडागर्दी है कि हम अपराध भी करेंगे, लेकिन हमारा कोई कुछ बिगाड़ भी नहीं पाएगा।“

जयहिंद ने की Swati Maliwal का साथ देने की अपील- Naveen Jaihind

नवीन जयहिंद ने आगे कहा, “लाखों महिलाओं के लिए काम करने वाली महिला आज खुद अकेली है, उसके साथ कोई खड़ा नहीं है। सबको उसका साथ देना चाहिए। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं हूं। इसमें राजनीति की कोई बात ही नहीं है। यह महिला सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News