दिवंगत Sushil Kumar Modi के परिवार से मिलने पहुंचे CM Nitish Kumar

Summary :

Nitish meets with Late. Sushil Modi’s Family: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने उनके परिवारजनों से बात भी की और दिवंगत भाजपा नेता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। Highlights: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सुशील मोदी के घर नीतीश कुमार ने दिवंगत सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि CM नीतीश कुमार दिवंगत सुशील मोदी को बताया अपना एक सच्चा साथी   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। उनके तैलचित्र पर पुष्प और माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दुःख की…

Sushil Kumar Modi

Nitish meets with Late. Sushil Modi’s Family: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने उनके परिवारजनों से बात भी की और दिवंगत भाजपा नेता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Highlights:

  • सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सुशील मोदी के घर
  • नीतीश कुमार ने दिवंगत सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि
  • CM नीतीश कुमार दिवंगत सुशील मोदी को बताया अपना एक सच्चा साथी  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। उनके तैलचित्र पर पुष्प और माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

Image

इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ

नीतीश कुमार ने दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिलकर उन्हें सहानुभूति दी, और यह विश्वास दिलाया की इस दुःख की घड़ी में हमलोग
आपके साथ हैं। नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी और सांसद संजय झा भी मौजूद रहे माैजूद थे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मिडिया से बातचीत नहीं की।Image

शिवहर गए थे चुनाव प्रचार करने

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने शिवहर में जेडीयू प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित भी किया। शिवहर से लौटते ही सीएम नीतीश एयरपोर्ट से सीधे दिवंगत सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। नीतीश कुमार दो दिन से अस्वस्थ थे। और स्वस्थ होते ही अपने दोस्त के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री खुद कर रहे थे उनके ट्रीटमेंट को मॉनिटर

दिवंगत सुशील मोदी के भाई राजकुमार मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दिवंगत सुशील मोदी हमारा बहुत ही पुराना संबंध उनके साथ है। हम दोनों दोस्त थे। आज हमने अपना एक सच्चा साथी खोया है। राजकुमार मोदी ने बताया कि वह बहुत ही सुशील मोदी काफी पढ़े लिखे और ज्ञानी थे। बहुत तेजी से उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। डॉक्टर ने बहुत कोशिश की, बता दें कि प्रधानमंत्री खुद उनके ट्रीटमेंट को मॉनिटर कर रहे थे। लेकिन, प्रभु की इच्छा के किसी की नहीं चलती है।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News