पांचो राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई जिसके बाद सभी प्रदेशो में राजनीतिक दलों में तैयारी में तेजी कर दी है। राजस्थान में इस बार चुनाव कई मायनो में अहम होने वाला है। राजस्थान में बीते विधानसभा नीतेजो के बाद से बहुत उथल – पुथल देखने को मिली जिसमे एक बार तो ये भी लगाने लगा था की सरकार अपना बहुमत खो देगी।
दिल्ली में सोनिया गांधी और अशोक गहलोत की मुलाकात
राजस्थान में 23 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को संकेत दिया कि टिकट वितरण को 18 अक्टूबर के आसपास अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। आशा करते हैं कि यह 18 अक्टूबर के आसपास समाप्त हो जाएगी। चुनावी फंडिंग और केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ को लेकर भी गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा।
चुनावी बांड जारी किए गए
उन्होंने कहा, इस बार हम जनता से अपील करेंगे कि हमें मौका दें। भाजपा के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। चुनावी बांड जारी किए गए हैं। बांड एक प्रकार का भ्रष्टाचार है, यह कानूनी भ्रष्टाचार की तरह है। उन्होंने आगे कहा,बीजेपी को बॉन्ड का 95 फीसदी पैसा मिलता है। लेकिन, अगर कोई उद्योगपति हमसे मिलने भी आता है, तो आयकर विभाग शाम को उसके घर/कार्यालय पहुंच जाता है। लोग डरे हुए हैं, आप सोच सकते हैं कि हम किस माहौल में काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



