नई दिल्ली : भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली के तमाम बड़े अखबारों में सरकारी खर्च पर विज्ञापन देकर पूरी दिल्ली में 2,80,000 सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात को सफेद झूठ करार देते हुए कहा कि विज्ञापनों पर भारी खर्च कर केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन पर खर्च की जाने वाली रकम भी दिल्ली की जनता के टैक्स से वसूली गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पूरी दिल्ली में लगने तो दूर, क्षेत्र में कहीं भी कैमरे देखने को नहीं मिलते हैं। जिन स्थानों पर कैमरे इंस्टाल किए भी गए हैं या तो वो खराब हैं या फिर उनकी देखभाल को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



