CM Kejriwal Arrest: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज देश भर में भाजपा मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार (29 जून) को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मुख्यालय के बाहर सुरक्षा उपायों को काफी मजबूत कर दिया है।
Highlights
- ED की हिरासत में है सीए केजरीवाल
- आज AAP करेगी विरोध प्रदर्शन
- भाजपा मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन से पहले अधिकारियों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय के बाहर सुरक्षा उपायों को काफी मजबूत कर दिया है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय से पता चलता है कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहें। उन्होंने कहा, “ईडी और सीबीआई के बीच समन्वय से पता चलता है कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहें…हम पूरे देश में इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।”
AAP ने गुरुवार को की थी घोषणा
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक की अगुवाई में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक में सांसदों, विधायकों और पार्षदों सहित आप के अन्य शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। बैठक में सीएम केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की विस्तृत चर्चा की गई।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App





