CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ‘विकास’ के मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में ‘आप’ सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए 2024-25 बजट पर सदन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह इतना अच्छा बजट है कि लोग अब कह रहे हैं कि आप-कांग्रेस गठबंधन दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगा।
Highlights:
- बजट भाषण के दौरान मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हुए सीएम केजरीवाल
- केजरीवाल ने वित्त मंत्री अतिशी का भी सराहना की
- आप-कांग्रेस गठबंधन दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगा- केजरीवाल
केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया
केजरीवाल ने कहा कि बजट में घोषित ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत परिवार की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये दिये जाएंगे। केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया, जो वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह (सिसोदिया) विधानसभा में बजट पेश करेंगे।’’
केजरीवाल ने वित्त मंत्री अतिशी का भी सराहना की
केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने वाला ‘शानदार’ बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री आतिशी की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मई 2014 में भारी जनादेश के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी लेकिन उसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को निशाना बनाकर ‘विनाश’ का मॉडल अपनाया।


Download Android App
Download iOS App



