दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक भद्र राजनेता थे जिन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
हैदराबाद के एक अस्पताल में शनिवार देर रात रेड्डी का निधन हो गया। 77 वर्षीय रेड्डी कई सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। वह चार बार विधायक चुने गए और पांच बार लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए। वह दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाले भद्र राजनेता को देश याद करेगा।”

बता दें कि जयपाल रेड्डी, इंद्र कुमार गुजराल सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। सप्रंग एक सरकार के दौरान वह शहरी विकास और संस्कृति जैसे मंत्रालयों के मंत्री रहे।


Download Android App
Download iOS App



