Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

CM केजरीवाल ने Virat Kohli को 50वां शतक बनाने पर दी बधाई

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्रिकेटर विराट कोहली को 50वां शतक बनाने पर बधाई दी है। बता दें क्रिकेटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे विश्व वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल में शतक बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट करियर का 50वां शतक पूरा कर लिया है। शतक बनाते ही बधाइयों का दौरा शुरू हो गया। आपको बता दें सीएम केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर विराट कोहली की तस्वीर शेयर कर लिखा, ”विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50वां एकदिवसीय शतक पूरा कर ऐतिहासिक माइल स्टोन हासिल करने के लिए…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्रिकेटर विराट कोहली को 50वां शतक बनाने पर बधाई दी है। बता दें क्रिकेटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे विश्व वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल में शतक बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट करियर का 50वां शतक पूरा कर लिया है। शतक बनाते ही बधाइयों का दौरा शुरू हो गया।

आपको बता दें सीएम केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर विराट कोहली की तस्वीर शेयर कर लिखा, ”विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50वां एकदिवसीय शतक पूरा कर ऐतिहासिक माइल स्टोन हासिल करने के लिए विराट कोहली को बधाई। एक सच्चा लीजेंड दोबारा रिकॉर्ड बना रहा है।आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहिए.”

कोहली ने शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने शतक बनाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेल कर दो रन के साथ 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने करियर की 279 वीं पारी में शतकों का अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने जब यह रिकॉर्ड बनाया तब वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर भी मौजूद थे। खास बात यह है कि तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 15 नवंबर (2013) को ही आखिरी बार भारत के लिए बल्लेबाजी की थी। यह टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था।
पहले शतक लगाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की थी बराबरी
दरअसल, इससे पहले कोहली ने 5 नवंबर को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक लगाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी तब सचिन तेंदुलकर ने उम्मीद जताई थी कि वह अपना 50वां शतक जल्द पूरा करेंगे। उधर, कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner