दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को रोड शो निकाला, जिसमें पार्टी के अनेक समर्थक शामिल थे। केजरीवाल पीले रंग की खुली जीप में सवार थे। मटियाला विधानसभा की तंग गलियों में जैसे-जैसे उनकी जीप आगे बढ़ रही थी, वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे और उनसे हाथ भी मिला रहे थे।
उनके साथ मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव भी थे। मुफ्त चिकित्सा और बिजली समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं के समर्थन में तख्तियां हाथ में लिए आप समर्थक ‘लगे रहो केजरीवाल’ की धुन पर थिरक रहे थे।

चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में केजरीवाल दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर ‘टाउन हॉल’ सत्र करेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो भी निकालेंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी।


Download Android App
Download iOS App



