राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों की संख्या बढ़कर 576 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 73 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और दो और लोगों की मौत हुई है। कोरोना मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक की।
बैठक में बीजेपी के लोकसभा सांसदों और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंदों ने मुख्यमंत्री के साथ कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के तरीकों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ कोरोना वायरस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की। कई सांसदों ने अच्छे सुझाव दिए है, उनको सरकार जल्द ही लागू करेगी। इस लड़ाई को हम सबको एकजुट हो कर लड़ना है।’’
दिल्ली के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ कोरोना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की। कई सांसदों ने अच्छे सुझाव दिए है, उनको सरकार जल्द ही लागू करेगी। इस लड़ाई को हम सबको एकजुट हो कर लड़ना है। pic.twitter.com/4o82fD5dyf
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 8, 2020
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली के संवदेनशील इलाकों में एक लाख रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण कराने सहित पांच सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा करने के एक दिन बाद केजरीवाल ने यह बैठक की। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोरोना वायरस के 576 मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



