दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा-व्यवस्था में क्रांति लेन के साथ ही दिल्ली सरकार कई अन्य स्तरों पर भी गरीब और उन पिछड़े मेधावी छात्रों की सहायता कर रही है। बता दें सरकार उन छात्रों की मदद कर रही है जो आर्थिक अभाव में उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते हैं, जहां वो पहुंचना चाहते हैं या पहुंच सकते हैं।
आपको बता दें इस प्रयास में दिल्ली सरकार ने गरीब और मेधावी छात्रों के लिए ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ की शुरुआत की थी, जिनके लाभार्थियों को अब जल्दी ही इसकी आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर छात्रवृत्ति के रूप में छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी. इस दिशा में कार्य करते हुए एससी/एसटी कल्याण विभाग की ओर से सभी कोचिंग संस्थानों का जल्द ही भुगतान किया जाएगा, जिससे इस योजना के लाभार्थी छात्रों को इसका पूरा लाभ मिल सके। योजना को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदम की जानकारी मिलने पर बुधवार को कोचिंग संस्थानों के संचालक एससी/एसटी कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद को आभार प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों के संचालको के साथ बैठक कर इस योजना में शामिल छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर बेहतर परिणाम लाने के विषय पर चर्चा की।
फीस के अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती
गौरतलब है कि ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा किया जाता है. इसके तहत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचुत जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकार की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा, इंजीनियरिंग, मेडिकल और ज्यूडिशियरी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान करती है। जिससे छात्रों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार छात्रों की कोचिंग की फीस के अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती है।


Download Android App
Download iOS App



