कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने तेलंगाना दौरे पर कांग्रेस पार्टी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की वजह से है कि उनके जैसा विनम्र पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति इतना लंबा और सफल राजनीतिक करियर बना सका और कई बार विधायक तथा सांसद बना।
‘जय भारत सत्याग्रह सभा’ को संबोधित

खरगे ने तेलंगाना के मनचेरियल में शुक्रवार रात ‘जय भारत सत्याग्रह सभा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने उनके जैसे गरीब आदमी को प्रोत्साहित नहीं किया होता, तो वह विधायक नहीं होते। खरगे ने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर दिया, जो एक बड़ी जिम्मेदारी है।
एआईसीसी अध्यक्ष का पद संभाला

खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में पार्टी प्रमुख चुने जाने के बाद एआईसीसी अध्यक्ष का पद संभाला था। इस चुनाव में खरगे ने तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर का सामना कर रहे थे। खरगे पार्टी के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे पिछले 24 सालों में पहली बार गैर-गांधी अध्यक्ष बनाया गया है।
मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे के भीतर नोटिस
केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे के भीतर नोटिस दिया गया और लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया, लेकिन गुजरात के एक भाजपा सांसद को एक अपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बावजूद अयोग्य घोषित नहीं किया गया। हालांकि, खरगे ने गुजरात के उस सांसद का नाम नहीं लिया।
तेलंगाना में बीआरएस सरकार पर भी निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर पब्लिक सेक्टर को कमजोर करने और वादे के मुताबिक, करोड़ों नौकरियां न देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने तेलंगाना में बीआरएस सरकार पर भी निशाना साधा और उस पर दलित परिवारों को तीन एकड़ जमीन उपलब्ध कराने सहित अपने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती पर उनके योगदान की सराहना करते हुए खरगे ने कहा कि यह संविधान के निर्माता के कारण ही दलितों और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला है।


Download Android App
Download iOS App



