CM केजरीवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा-किसी प्रवासी को नहीं होनी चाहिए कोई तकलीफ

Summary :

देशव्यापी लॉकडाउन में समस्याओं का सामना कर रहे प्रवासियों का पलायन लगातार जारी है। दिल्ली सरकार ने अभी तक 50 हजार प्रवासी मजदूर की घर वापसी की व्यवस्था कर चुकी है।

देशव्यापी लॉकडाउन में समस्याओं का सामना कर रहे प्रवासियों का पलायन लगातार जारी है। दिल्ली सरकार ने अभी तक 50 हजार प्रवासी मजदूर की घर वापसी की व्यवस्था कर चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवासी को कोई तकलीफ न हो उसके लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है। अगर वो दिल्ली में रहना चाहते हैं तो उनका पूरा ख़्याल रखेंगे और अगर वो अपने गाँव लौटना चाहते हैं तो उनके लिए ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं। किसी भी हालत में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ेंगे। 


उन्होंने कहा, सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि किसी प्रवासी को कोई तकलीफ नहीं होने चाहिए। उनके लिए जितनी जरूरत होगी, उतनी ट्रेन का इंतजाम किया जाएगा। लॉकडाउन के कारण ठप हो चुके रोजगार की वजह से प्रवासी मजदूरों ने अपने-अपने गृह राज्यों की ओर कूच कर दिया है। हज़ारों की संख्या में रोजाना प्रवासी पलायन कर रहे है। 


जिनके पास सरकार की ओर से की गई सुविधाएं नहीं पहुंच रही, ऐसे लोगों ने पैदल ही चलना शुरु कर दिया। हालांकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन लोगों से पैदल पलायन ना करने की अपील कर चुके है।

Desk Team