दिल्ली शराब नीति मामले में ED की चार्जशीट पर आज होगी सुनवाई

Summary :

CM Kejriwal: कई समय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। जिसमें आम आपमी पार्टी के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी शिकार बनाया गया था. वहीं आज  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर ईडी की चार्जशीट पर सोमवार (20 मई) को सुनवाई होगी। Highlights ED की चार्जशीट पर आज होगी सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई आबकारी नीति घोटाले से जुड़ा मामला आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी…

CM Kejriwal

CM Kejriwal: कई समय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। जिसमें आम आपमी पार्टी के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी शिकार बनाया गया था. वहीं आज  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर ईडी की चार्जशीट पर सोमवार (20 मई) को सुनवाई होगी।

Highlights

  • ED की चार्जशीट पर आज होगी सुनवाई
  • राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई

आबकारी नीति घोटाले से जुड़ा मामला

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के विरुद्ध दायर आठवें आरोप पत्र पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज संज्ञान लेगा। शुक्रवार को ईडी द्वारा दाखिल आठवें आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के लिए अदालत ने 20 मई की तारीख तय की है।

21 मार्च को हुई थी CM की गिरफ्तारी

ईडी ने आरोप पत्र में मुख्यमंत्री व आप पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रविधानों के तहत आरोप लगाए जाने की मांग की गई है। ईडी ने इस मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं दिल्ली CM

टफिलहाल वह चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। दो जून को उन्हें अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना होगा।

आबकारी नीति घोटाले में ईडी की ओर से यह आठवां आरोपपत्र है। अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले सप्ताह ED ने BRS नेता के. कविता और चार अन्य के खिलाफ इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan