दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली राज्य औद्योगिक और आधारभूत ढांचा विकास प्राधिकरण (डीएसआईआईडीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजधानी में औद्योगिक विकास के लिए मौजूदा परियोजनाओं में तेजी लाएं।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों से सभी परियोजनाओं को उनकी तय समय सीमा में पूरा करने को कहा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी सरकार पूरी तरह से औद्योगिक विकास के लिए तैयार है। सभी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाना चाहिए ताकि औद्योगिक विकास और तेज हो सके।’’
बैठक में मंगोलपुरी, पतपड़गंज, मायापुरी, उद्योग नगर, ओखला, झिलमिल, झंड़ेवालान, कीर्ति नगर, जीटीके रोड, भोरगढ़ और बवाना फेज-2 औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में चर्चा हुई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजनाओं में हुई प्रगति के बारे में बताया।


Download Android App
Download iOS App



