दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान की शुरुआत की। आज सुबह 10 बजे केजरीवाल ने अपने सरकारी आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान का श्रीगणेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली सरकार का प्रयास राजधानी को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए मुक्त कराना है।
भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और कोरोना वायरस के रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
उन्होंने राजधानीवासियों से अपील की कि वह खुद तो इस अभियान से जुड़े ही अपितु अपने दस और मित्रों और जानकारों को भी जोड़े । उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद वर्तमान समय में डेंगू मच्छरों के प्रजनन की संभावना अधिक रहती है। मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने लिए घरों में पानी जमा करके नहीं रखें और आसपास भी ऐसा नहीं होने दें। इस अभियान को केजरीवाल मंत्रिमंडल के मंत्री, सभी विधायक और अधिकारी प्रत्येक रविवार को अपने घर में चलाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



