CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जून को सरेंडर करेंगे। इससे पहले उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरावील ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी, कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने लोगों से भावुक अपील की।
Highlights
- जेल जाने से पहने CM Kejriwal ने रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए CM Kejriwal
- जनता से किए कुछ अपीन और कुछ वादे
CM केजरीवाल ने कही ये बात
सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी… परसो मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा… देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है… इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए… इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं… जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए… मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया… डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है… आप अपना ख्याल रखना… आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा… मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा… लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा… आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं… मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना… हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं… देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना… भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा…”
‘माता-पिता के लिए दुआ करना’- CM केजरीवाल
उन्होंने कहा कि ‘मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं, मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं, मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता रहती है। मेरे पीछे मेरे माता-पिता का ध्यान रखना, उनके लिए दुआ करना, भगवान से प्रार्थना करना, दुआ में बड़ी ताकत होती है। आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे तो वो जरूर स्वस्थ रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App





