दिल्ली में सीएए पर भड़की हिंसा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना की तैनाती की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने ने ट्वीट कर गृह मंत्रालय से तुरंत सेना की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, “सीएए समर्थकों व विरोधियों के बीच हुई हिंसा और तनाव की स्थिति को दिल्ली पुलिस संभाल नहीं पा रही है, इसलिए यहां सेना को तैनात करने की जरूरत हैऔर प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाए।”

गौरतलब है कि दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।
दिल्ली हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत, गोकुलपुरी में उपद्रवियों ने दूकान में लगाई आग
बता दे कि देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। बताया गया है कि एनएसए ने सीलमपुर में स्थिति का जायजा लिया और पुलिस के कई आला अफसरों के साथ बैठक भी की।


Download Android App
Download iOS App



