दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,372 मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गई है, जो 21 जनवरी के बाद से सर्वाधिक है। कोरोना के बढ़ते मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर नए मामले हल्के लक्षण वाले हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “शहर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हम इस पर नजर रख रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लेकिन ज्यादातर मामले हल्के लक्षण वाले हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।”
Corona Update : दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुआ 17.85%, एक दिन में दर्ज हुए 1372 नए केस
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को 115 फुट ऊंचा 500वां तिरंगा झंडा फहराया। मुफ्त वाली योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका के खिलाफ आप की अर्जी पर केजरीवाल ने कार्यक्रम से इतर कहा कि हमारी मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त पानी, मुफ्त रेवड़ी कल्चर नहीं माना जा सकता।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी को फरवरी विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर चुनाव आयोग से गोवा में राज्य पार्टी का दर्जा मिला है। सोशल मीडिया पर पोल पैनल के एक आधिकारिक संचार का हवाला देते हुए, पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली और पंजाब के बाद, आप अब गोवा में भी राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त पार्टी है।”


Download Android App
Download iOS App



