एमसीडी चुनाव को लेकर गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बड़ी भविष्यवाणी की।उन्होंने कागज पर लिखकर दिया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने के बाद 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर देंगे। हम पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर चुके हैं। यहां पुलिस, टीचर, ट्रांसपोर्ट, आंगनबाड़ी कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दे हैं।हम सभी का हल करेंगे।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी गुजरात के लोगों पर हमला कर रही है। हमारे साथ कुछ भी कर लें। लेकिन लोगों पर हमला मत करें। बीजेपी की बौखलाहट का कारण है। बीजेपी को वोट देने की बात कहने वाले से पांच मिनट बातचीत करो तो हर कोई बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी को वोट देने को बात करता है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। बीजेपी की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे।
कांग्रेस का वोटर ढूंढने से भी नहीं मिलता
दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन चीजें साफ-साफ निकल कर आ रही हैं। पहली- गुजरात का आम आदमी, बीजेपी को वोट नहीं देने की बात खुलकर कहने से डरता है।दूसरी- कांग्रेस का वोटर ढूंढने से भी नहीं मिलता है। तीसरी- बीजेपी का बहुत बड़ा वोटर बेस आम आदमी पार्टी को वोट देने जा रहा है। इस बार पूरा गुजरात बदलाव मांग रहा है।
सीएम केजरीवाल ने कहा, BJP Video बनाने वाली कंपनी है, हर वार्ड में खोलेगी दुकान
Summary :
बीजेपी को वोट देने की बात कहने वाले से पांच मिनट बातचीत करो तो हर कोई बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी को वोट देने को बात करता है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। बीजेपी की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



