दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा चुने जाने पर अगले पांच साल में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने का सोमवार को वादा किया। पश्चिमी ज्योति नगर के दुर्गापुरी चौक पर अपनी तीसरी ‘टाउन हॉल’ बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदम उठाये है।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘फिर से चुने जाने पर, मैं अगले पांच साल में दिल्ली को प्रदूषण-मुक्त बनाऊंगा।’’ एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने चुनावों के बाद छात्रों के लिए बस यात्रा को मुफ्त बनाने का वादा किया।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘चुनाव समाप्त होने के बाद और सरकार के सत्ता में दोबारा आने पर, हम छात्रों के लिए भी ऐसा (बस यात्रा को मुफ्त) करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



