मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि बजट में इस बार भी दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। केजरीवाल ने 2020-21 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर निराशा जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली भाजपा की प्राथमिकताओं में आता ही नहीं तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दें?’’
दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। दिल्ली भाजपा के प्राथमिकताओ में आता ही नहीं, तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दे? सवाल ये भी है की चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2020
उन्होंने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ।’’
केजरीवाल ने कहा कि सवाल यह भी है कि चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो क्या यह चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी? दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और विधानसभा चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



