नई दिल्ली : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पार्किंग विवाद पर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए खूनी संघर्ष को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच वकीलों का हालचाल जानने के लिए रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सेंट स्टीफन अस्पताल पहुंचे।
यहां उन्होंने झड़प में घायल हुए वकीलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और दिल्ली सरकार की ओर से उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाने की घोषणा की। वकीलों का हालचाल जानने के बाद बाहर निकले सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी।
जिस तरह से वकीलों पर गोलियां चलाई गई थीं, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं फायरिंग में घायल हुए दो वकीलों से मिलकर आ रहा हूं। फिलहाल उनकी हालात अभी स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



